*हर साल आती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्यत्व का ध्यान कराती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*गुरु का स्मरण कराती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्यों को वादे याद दिलाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्य की निष्ठा का प्रमाण है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्य की श्रद्धा की सम्पूर्णता है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*सद्गुरु के वरदानों का उत्सव है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*सद्गुरु केआशीषो का महोत्सव है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*गुरु के सान्निध्य की अनुभूति है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*गुरु सामीप्य का बोध है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्यत्व के जागरण का उत्सव है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*पूर्ण समर्पण का महोत्सव है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*आत्मस्वरूप का ज्ञान कराती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*देहाभिमान को दूर करती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*श्रद्धा निष्ठा से गुरुमय बनाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*गुरु भक्ति का सावन लाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*भाव संवेदना जगाने आती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*शिष्य में देवत्व जगाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*दिव्य अनुदान वरदान बरसाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
*गुरु के स्नेह की याद दिलाती है*
*गुरुपूर्णिमा।*
No comments:
Post a Comment