संस्कृत भाषायां शुभकामना: ( संस्कृत भाषा में शुभकामनाएँ )
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
नमस्ते
शुभकामना: = शुभकामनाएँ
मम शुभकामना: = मेरी शुभकामनाएँ
.
अनुगृहीतोSस्मि = आपका आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (पुल्लिंग )
अनुगृहीताSस्मि = आपकी आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (स्त्रीलिंग )
.
उपकृतोSस्मि = आपका आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (पुल्लिंग )
उपकृताSस्मि = आपकी आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (स्त्रीलिंग )
.
धन्योSस्मि = आपका आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (पुल्लिंग )
धन्याSस्मि = आपकी आभारी हूँ , कृतज्ञ हूँ (स्त्रीलिंग )
.
मुदितोSस्मि = मैं खुश हूँ (पुल्लिंग )
मुदिताSस्मि = मैं खुश हूँ (स्त्रीलिंग )
.
अभिनन्दनम् = बधाई हो
.
जन्मदिवसस्य हार्दिक्य: शुभकामना:।
= जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जन्मदिवसस्य कोटिश: शुभकामना:।
= जन्मदिन की कोटि कोटि शुभकामनाएँ।
जन्मदिवसस्य अनेकश: शुभकामना:।
= जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएँ।
जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।
= जन्मदिन की बधाईयाँ।
.
त्वं जीव शतं वर्धमान:। = तुम सौ साल जिओ।
.
>> शुभकामना: के स्थान पर मंगलकामना: भी लिख सकते हैं , बोल सकते हैं ।
.
पुत्र प्राप्त्यर्थं हार्दिक्य: अभिनन्दनानि।
= पुत्र प्राप्ति की हार्दिक बधाईयाँ।
पुत्रस्य जन्मन: हार्दिक्य: अभिनन्दनानि।
= पुत्र के जन्म की हार्दिक बधाईयाँ।
.
पुत्री प्राप्त्यर्थं हार्दिक्य: अभिनन्दनानि।
= पुत्री प्राप्ति की हार्दिक बधाईयाँ।
पुत्र्या: जन्मन: हार्दिक्य: अभिनन्दनानि।
= पुत्री के जन्म की हार्दिक बधाईयाँ।
.
शुभ-विवाहार्थम् अभिनन्दनानि।
= शुभ विवाह की बधाईयाँ।
.
विवाहस्य वर्धापनदिनस्य अभिनन्दनानि।
= वैवाहिक वर्षगांठ की बधाईयाँ।
.
यशसा वर्धते भवान् ।
= आपकी सफलता के लिए बधाईयाँ / शुभकामनाएँ।
.
पदोन्नति अर्थं शुभकामना: / अभिनन्दनानि।
= पदोन्नति के लिए शुभकामनाएँ / बधाईयाँ।
.
समारोहस्य कृते हार्दा: शुभशया: ।
= समारोह के लिए (कार्यक्रम के लिए ) शुभकामनाएँ।
.
युवयोः वैवाहिकजीवने सर्वदा शुभं भवतु।
= आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा शुभ हो।
.
नवदम्पत्योः वैवाहिकजीवनं सुखमयं भवतु।
= नवदंपति का वैवाहिक जीवन सुखमय हो।
.
शिवास्ते पन्थानः। = आपकी यात्रा मंगलमय हो।
.
शीघ्रमेव स्वस्थ: भवतु। = आप शीघ्र ही स्वस्थ हों।
भारत स्वाभिमान दल एक गैर सरकारी सामाजिक स्वयंसेवी संगठन है । इस संगठन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति की रक्षा व संवर्द्धन करना तथा सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक व आध्यात्मिक सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का परिवर्तन कर भूख, भय, अभाव, अशिक्षा व भ्रष्टाचार से मुक्त स्वस्थ, समृद्ध, शक्तिशाली एवं संस्कारवान भारत का पुनर्निर्माण करना है । भारत स्वाभिमान दल से जुड़ने के लिए हमारे वाट्सएप्प नंबर 8755762499 पर संपर्क करें।
Friday, August 5, 2016
संस्कृत भाषा में शुभकामनाएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment